Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों कोराज्यपाल ने किया सम्मानित

??

देहरादून, ( आखरीआंख समाचार )  70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल बेेबी रानी मौर्य ने परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सेना, आई.टी.बी.पी.,  पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों सहित एन.सी.सी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। राज्य के लोक कलाकारों ने भी अपनी नृत्य कला का मनोहारी प्रदर्शन किया। राज्यपाल श्रीमती मौर्य द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों और उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार हेतु चयनित कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया। परेड ग्राउण्ड में आयोजित इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डी.जी.पी. अनिल रतूड़ी, राज्यपाल सचिव आरके सुधांशु, महानिदेशक सूचना दीपेन्द्र चैधसहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ  अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विशिष्ट गणमान्य अतिथि एवं जनसामान्य भी उपस्थित थे।
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आजादी के महानायकों व संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राजभवन में ध्वजारोहण के पश्चात राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों में मिठाईयां वितरित की। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन में बागवानी का कार्य करने वाले 44 कार्मिकों को टैªक सूट भी वितरित किए। राजभवन में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें राजभवन में तैनात कार्मिकों और सुरक्षा कर्मियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया, गढ़वाली, छपेली, जौनसानृत्य का प्रदर्शन किया गया।
 परेड ग्राउण्ड में जीआईआर आर्मी, आईटीबीपी, उत्तराखण्ड पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस, उत्तराखण्ड विशेष पुलिस, महिला दल 40 बटालियन पीएसी, उत्तराखण्ड विशेष पुलिस 31 बटालियन, होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी ब्वाइज, एनसीसी गल्र्स तथा गौरव सेनानी प्लाटून ने मार्चपास्ट में प्रतिभाग किया। मार्चपास्ट करने वाली टुकड़ियों में आईटीबीपी को प्रथम, जीआईआर आर्मी को द्वितीय तथा 40वीं पीएसी महिला टुकड़ी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान एमडीडीए, पर्यटन विभाग उद्योग विभाग, उरेडा, एसडीआरएफ, स्वजल, राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की झांकी को प्रथम, ऊर्जा विभाग को द्वितीय तथा एम.डी.डी.ए को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
अग्निशमन एवं  आपात सेवा, उत्तराखण्ड में नियुक्त माणिक लाल शर्मा तथा हरीश गिसेवानिवृत्त अग्निशमन अधिकारियों को  सराहनीय सेवा अग्निशमन सेवा पदक प्रदान किए गए। उत्कृष्ट सेवा के लिए वीरेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपाधीक्षक, प्रकाश चन्द्र देवली, पुलिस उपाधीक्षक, धन सिंह तोमर पुलिस उपाधीक्षक, महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक, रमेश कुमार पाल निरीक्षक, राजेन्द्र सिंह नेगी, प्लाटून कमाण्डर को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। विशिष्ट कार्य के लिए संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ, नवनीत सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, संजय उप्रेती निरीक्षक एसडीआरएफ, सतीश शर्मा उपनिरीक्षक ना0पु0 एसडीआरएफ, मनोज सिंह रावत उपनिरीक्षक, रवि चैहान लीडिंग फायरमैन, रोशन कोठालीडिंग फायरमैन, वीरेन्द्र प्रसाद काला आरक्षी, सूर्यकान्त उनियाल आरक्षी, मनोज जोशी आरक्षी, विजेन्द्र कुडियाल आरक्षी, प्रवीण सिंह फायरमैन, योगेश रावत फायरमैन, सुशील कुमार आरक्षी, दिगम्बर सिंह आरक्षी को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।
प्रमुख सचिव श्रीमती मनीषा पंवार, निदेशक उद्योग सुधीर चन्द्र नौटियाल, उपमहाप्रबन्धक उद्योग अनुपम द्विवेदी, महाप्रबन्धक सिडकुल सुझरना कमठान, उपनिदेशक उद्योग श्रीमती शैली डबराल, सहायक महाप्रबन्धक सुराखी को सामूहिक श्रेणी में इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2018 प्रदान किए गए। सचिव आयुष  रमेश कुमार सुधांशु, निदेशक आयुष प्रो0 अरूण कुमार त्रिपाठी, निदेशक आई0टी0डी0ए0 अमित कुमार सिन्हा, जिलाधिकादेहरादून एस0एस0 मुरूगेशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता कुकरेती को सामूहिक श्रेणी में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु पुरस्कृत किया गया। कोसी रूपान्तरण कार्य श्रेणी में तत्कालीन जिलाधिकाअल्मोड़ा श्रीमती ईवा आशीष तथा केदारनाथ पुननिर्माण कार्य के लिए तत्कालीन उपजिलाधिकागोेपाल सिंह चैहान को भी मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2018 पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2018 हेतु व्यक्तिगत श्रेणी में उपाध्यक्ष एमडीडीए डाॅ0 आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकाचतर सिंह चैहान, वन संरक्षक पी0 के0 पात्रो, अधिशासी अभियन्ता नमित रमोेला, खण्ड विकास अधिकासुमनविन्दर कौर, प्राचार्य डा0 भोला झा, निरीक्षक एसडीआरएफ विकास पुण्डीर, वरिष्ठ तकनीकी निदेशक अरविन्द दधिचि, एनआईसी अधिकाअरूण शर्मा, काॅन्सटेबल नागरिक पुलिस मनोज बेनीवाल, केयर टेकर महिला कल्याण विभाग दुष्यन्त कुमार सिंह, सफाई कर्मचाश्रीमती ऊषा देवी को सम्मानित किया गया।
Advertisement