जिलाधिकारी ने दिए जनशिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद मुख्यालय में प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन सुनवार्इ दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में जन सुनवार्इ दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद से आये विभिन्न फरियादियों के द्वारा 15 शिकायतें दर्ज एवं पंजीकृत करार्इ गयी जिसमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त होने वाले शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करना सुनिश्चित करें, तथा इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराते हुए जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह बात जिलाधिकारी ने जनसुनवार्इ में उपस्थित अधिकारियों से कही। जिलाधिकारी ने फरियादियों को बारी-बारी से बुलाकर उनसे सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याऐं सुनी।
जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायतकर्ता दीवान सिंह कालाकोटी ने शिकायती पत्र प्रस्तुत करते हुए कहा कि दोफाड़ क्षेत्र में सी.एस.सी. सेंटर नहीं है जिस कारण क्षेत्रवासियों को विद्युत बिल जमा करने के लिए बागेश्वर आना पड़ता है उन्होंने दोफाड़ क्षेत्र में बिल जमा करवाने की मॉग की जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0विद्युत को निर्देश दिये कि दोफाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों का बिल जमा करने हेतु दोफाड़ में माह फरवरी में कैम्प लगाने के निर्देश दिये। शिकायतकर्ता मोहन सिंह ने कहा कि विकास खण्ड गरूड़ के अन्तर्गत मौजा भीलकोट में समस्त ग्रामवासियों के आवागमन का मुख्य पैदल मार्ग वर्षात में भू-स्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका है उन्होंने पैदल मार्ग बनाने की मॉग की, जिसमें जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सदस्य क्षेत्र पंचायत पलायन जगदीश राम ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र दोफाड़ में आपातकालीन स्वास्थ सुविधा मुहैया कराने की मॉग की जिसमें जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दोफाड़ क्षेत्र के लिए आपातकालीन स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। खीम राम ग्राम सकन्यूडा ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि वर्षाकाल के समय जून 2018 में अत्यधिक वर्षा के कारण ग्राम सकन्यूड़ा के जीबरा गधेरे का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है उन्होंने पुल की स्वीकृत प्रदान करते हुए पुल निर्माण कराने की मॉग की, जिसमें जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पुल निर्माण किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मंगल सिंह परिहार ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि वर्ष 2006-07 में हरीनगरी-पं¸या मोटर मार्ग के निर्माण में उनकी नाम भूमि काटी गयी जिसमें अभी तक लोनिवि विभाग के द्वारा उनका मुआवजा नहीं दिया गया है तथा पुष्पा देवी निवासी काण्डेकन्याल ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि भांकडपंत-काण्डेकन्याल मोटरमार्ग के निर्माण में उनकी नाप भूमि काटी गयी 11 साल बीतने के बावजूद भी पुष्पा देवी को अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है पुष्पा देवी ने कहा कि मैं एक विधवा महिला हॅू गरीब परिवार की हॅू कर्इ बार विभाग में जा चुकी हॅू परन्तु मेरे आवेदन पर अभी तक कोर्इ कार्यवाही नहीं हुर्इ जिसमें जिलाधिकारी ने प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए अधिशासी अभियन्ता को कड़ी फटकार लगार्इ और ए.र्इ. के वेतन रोकने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लायें तथा मुआवजे के प्रकरणों को गम्भीरता से लें। जिलाधिकारी ने लोनिवि एवं पीएमजीएसवार्इ के अभियन्ताओं को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि प्रत्येक जनसुनवार्इ में मुआवजे के ही शिकायतें प्राप्त हो रही है विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है उन्होंने लोनिवि व पीएमजीएसवार्इ के अभियन्ताओं को कड़े निर्देश दिये कि जिन किसानों का जमीन का मुआवजा दिया जाना है समय से मुआवजा वितरण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द ही मुआवजे के प्रकरण से सम्बन्धित सभी कार्यदायी संस्थाओं की बैठक ली जाय जिसमें मुआवजा प्रकरण के भुगतान में आ रही विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा सके। कार्यों में हीलहवाली कतर्इ न बरती जाय हीलहवाली बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लार्इ जायेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वनभूमि हस्तांतरण की पत्रावली को पूर्ण कर संबंधित विभाग को प्रेषित करें, अपूर्ण पत्रावलियों को समय से पूर्ण कर भेजना सुनिश्चित करें। चन्द्रशेखर पाण्डेय ग्राम हथरसिया ने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर कहा कि रीमा-पचार से टनकपुर-बनबसा वाया चम्पावत के लिए यातायात हेतु परिवहन निगम से नियमित बस सेवा प्रारम्भ करने की मॉग की जिसपर जिलाधिकारी ने कहा कि बस सेवा सूचारू करने हेतु शासन से पत्राचार करेंगे। ग्राम प्रधान लेटी ने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर कहा कि जौलकांडे-लेटी मोटरमार्ग में डामरीकरण का कार्य कर शहीद शिव सिंह के नाम करने तथा रा0उ0मा0विद्यालय को शहीद पूरन सिंह के नाम करने की मॉग की, जिस पर जिलाधिकारी ने इन प्रकरणों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान गासी एवं ग्रामीण प्रताप सिंह, शेर सिंह, धनसिंह ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि मुनार मुख्य सड़क से गासी तक 08 किमी मोटर मार्ग स्वीकृत है जिसमें अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में अधि.अभि.पीएमजीएसवार्इ कपकोट को सड़क निर्माण किये जाने हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत लाहुर मिकिलाखलपट्टा के ग्रामीणों ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि पिण्डारी मोटर मार्ग से लाहुर होते हुए मिकिलाखलपट्टा मोटर मार्ग के निर्माण के लिए कर्इ बार विभाग में जा चुके है कहा कि विभागीय अधिकारियों के द्वारा वन क्षेत्र के अन्तर्गत वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया होनी है करके गुमराह किया जा रहा है उन्होंने सड़क निर्माण किये जाने की मॉग की। जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 व प्रभागीय वनाधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में क्यों लापरवाही बरती जा रही है जो भी कार्यवाही होनी थी उसे समय से क्यों पूर्ण नहीं की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधि0अभि0 पीएमजीएसवार्इ कपकोट के वेतन रोकने के निर्देश दिये कहा कि इस प्रकरण को तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सुन्दर राम ग्राम मण्डलसेरा ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि प्राथ्र्ाी के नाम ग्राम मंडलसेरा में पैतृक भूमि दर्ज है जिसमें उनके चाचा ने उनका आवासीय मकान उन्हें डरा धमकाकर पिता के समय का बना हुआ मकान तोड़ दिया, जिसमें जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बागेश्वर को मौके पे जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए जॉच करने के निर्देश दिये।
जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जनसुनवार्इ में पिछले जनसुनवार्इ में प्राप्त शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा की सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से करें। जिन विभागों की शिकायते लम्बित है वे तत्काल प्रभाव से शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। शिकायतों का समय से निराकरण न होने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लार्इ जायेगी।
जनसुनवार्इ में मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती, उप जिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 जेसी मण्डल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस.गस्याल, अधि0अभि0 लोनिवि संजय पाण्डेय, पीएमजीएसवार्इ कपकोट पंकज कुमार, बागेश्वर राजेन्द्र प्रसाद, अधि0अभि0विद्युत भाष्कर पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक, लीड बैंक अधिकारी रूद्र सिंह रावत, महाप्रबन्धक उद्योग बीसी पाठक, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, परियोजना उरेड़ा राकी कुमार, अधि0अभि0ग्रामीण निर्माण विभाग अल्लादिया, अधि0अधि0नगरपालिका राजदेव जायसी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र बिष्ट, मत्स्य प्रभारी मनोज मियान सहित जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
