Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

पुरानी पेंशन बहाली को जंतर मंतर पर धरने को दल रवाना

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली मंच की जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में एक दल कल 29 जनवरी को जंतर मंतर पर क्रमिक अनशन करने हेतु रवाना हुआ। इस मौके पर एनएमओपीएस जिलाध्यक्ष गणेश भण्डारी ने कहा कि जो पुरानी पेंशन बहाली की बात करेगा वही दल 2019 में राज करेगा। उन्होंने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का हक है जिसे हम लेकर ही दम लेंगे। क्रमिक अनशन हेतु रवाना होने वालों में गणेश भण्डारी, मनोज बिष्ट, सुरेश जोशी, जगदीश भण्डारी, चंदन बिष्ट, कुलदीप बिष्ट, गोपाल चिलवाल सहित अनेक लोग शामिल हैं ।

Advertisement