Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

सीएम ने किया हरिद्वार में लगभग 55 करोड़ की लागत की 239 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास  


हरिद्वार ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार जिले की लगभग 55 करोड़ की लागत की 239 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि खेल, शिक्षा, सड़क और नगर विकास से जुड़ी ये सभी परियोजनाएं धर्मनगरी में विकास की गंगा बहाने का कार्य करेंगी। कहा कि खेल कॉम्प्लेक्स से अब कुंभनगरी को खेल नगरी के रूप में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से नवनिर्मित सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बनाए गए लॉन टेनिस कोर्ट, क्रिकेट प्रैक्टिस पिच, फुटसल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, स्क्वैश कोर्ट तथा जिम पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रदेश में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की दृष्टि से भी अहम उपलब्धि है। इस खेल कॉम्प्लेक्स के बनने के बाद अब कुंभनगरी को खेल नगरी के रूप में भी एक नई पहचान मिलेगी।

Advertisement