Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

गृहमंत्री की टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला


अल्मोड़ा ।   संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा द्वारा भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर का लगातार अपमान करने से भड़के कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एवं विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा में प्रदर्शन कर गृहमंत्री अमित साह का पुतला फूंका और गृहमंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने की जोरदार मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि देश के जिस संविधान निर्माता की अथक मेहनत के परिणाम से वर्ष 2014 में भाजपा ने केंद्र में मोदी सरकार बनाई। तभी से केंद्र की मोदी सरकार देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करके संविधान को खत्म करने की बड़ी साजिश कर रही है। जिसको देश की जनता सहन नहीं करेगी। विधायक मनोज तिवारी ने गृहमंत्री अमित शाह से डा. अम्बेडकर के खिलाफ कहे अपमानित शब्दों के लिए सार्वजनिक माफ़ी मांगने की माँग करते हुए कहा कि आजादी के जननायकों का अपमान करना भाजपा की नियति बन चुकी है। तिवारी ने कहा कि भाजपा देश के लोकप्रिय राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को बदनाम करके अपनी खीज उतार रही है। जबकि विगत दिवस की घटना में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को संसद द्वार में धक्का देने का निन्दनीय कार्य किया था। जिसका नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिकार किया। यहाँ प्रदर्शन में जिला महामंत्री त्रिलोचन जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, जिला महामंत्री गीता मेहरा, युवक काँग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, युवक काँग्रेस अध्यक्ष जगदीश तिवारी, सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, गोविन्द महरा आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Advertisement