Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

भू-कानून अभियान दल ने जताया बाबा बागनाथ का आभार


बागेश्वर ।  भू-क़ानून की आभार यात्रा ने बाबा बागनाथ के दर्शन कर उनका आभार जताया। अभियान दल के सदस्यों ने बताया कि पूर्व में उन्होंने इन्हीं के चरणों में अर्जी लगाई थी। लोक देवताओं के आशीर्वाद से प्रदेश में सरकार भू-कानून लगाने के लिए कटिबद्ध हुई है। शुक्रवार को टीआरसी में आयोजित पत्रकार वार्ता में अभियान दल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमने 2500 किलोमीटर की यात्रा कर पूरे राज्य के समस्त लोक देवी-देवताओं सहित विश्व प्रसिद्ध सभी धामों में उनके श्रीचरणों में भू-क़ानून की अर्जिया अर्पित की थी, ताकी सरकार के मानस में भू-क़ानून के लिए पराशक्तिय प्रभाव पड़ सके, साथ ही साथ भू-क़ानून का जनजागरण भी पूरे राज्य में करते आए लोक देवी-देवताओं के अशीम आशीर्वाद व प्रभाव से आज भू-क़ानून लगाने को कटिबद्ध है।उन्हें विश्वास हैं बजटसत्र में पिछले 25 सालों से जिसका इंतजार पूरे राज्यवासियों को बड़ी बेसब्री से था, वह पूरा होने जा रहा हैं, इस क्रम में हमारे अभियान ने तय किया हैं की जिन बोलते व साक्षात देवी-देवताओं ने हमारी अर्जियों को स्वीकार कर धामी सरकार को भू-क़ानून लगाने के लिए बचनबद्ध किया उनका आभार जताना चाहिए। 16 दिसंबर से यह अभियान जारी है। भू-क़ानून अभियान का 2016 से लगातार एक लम्बा संघर्ष हैं जो सरकार सहित सभी के बीच में हैं। भू-क़ानून लागू होने जा रहा हैं यह लड़ाई तो राज्यहित में लगभग अंतिम पड़ाव पर हैं, इसके साथ-साथ हम एक नये अभियान की शुरुवात तथा जनजागरण करने जा रहें हैं। इस मौके पर शंकर सागर मुख्य संयोजक, अशोक नेगी, आनंद सिंह रावत, उमेद बिष्ट, शंकर कांडपाल, राम कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement