Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर कांग्रेस ने उपवास व धरना देकर जताया विरोध

बागेश्वर । संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी व अन्य संसदों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। विरोध में उन्होंने गांधी पार्क में मौन उपवास रखा। सांकेतिक धरना भी दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सांसदों ने संसद में जो किया वह ओछी राजनीति के अलावा कुछ नहीं था। उन्होंने अपनी गिरती हुई हदें पार की है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क में पहुंचे। यहां हाथों में तख्तियां लेकर मौन उपवास पर बैठे। एक घंटे के उपवास के बाद सांकेतिक धरना दिया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सांसदों ने पहले खुद अभद्रता की। बाद में हताशा में उन्होंने विपक्ष के नेता गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई। यह शर्मनाक हरकतें हैं।

कवि जोशी जिला महामंत्री (संघठन) ने कहा कि कल संसद में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष, विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी और अन्य सांसदों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया है और अपनी गिरती हुई सभी हदें पार की हैं। हताशा में उन्होंने विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई। यह शर्मनाक हरकतें डॉ. अंबेडकर के बारे में अमित शाह की बेहद अपमानजनक टिप्पणियों से ध्यान हटाने और असहमति की आवाज को दबाने का कुचक्र रचा जा रहा है।
भाजपा की हरकतें सिर्फ़ व्यक्तिगत नेताओं पर हमला नहीं हैं, बल्कि हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हैं। यह ज़रूरी है कि हम एकजुटता और मज़बूती से इसका जवाब दें। उन्होंने कहा पूरा देश अंबेडकर जी इस अपमान कों हमेशा याद रखेगा जिसके लिए तत्काल मोदी जी कों तत्काल अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और बीजेपी कों राहुल गांधी जी कों बंदनाम और उनके खिलाफ साजिश रचने का कार्य बंद करना चाहिए।

राजेन्द्र टगड़िया पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि पूरे देश में बीजेपी द्वारा लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है अब तो हद ही हो गई है अमित साह द्वारा अम्बेडकर जी के खिलाफ विवादित बयान से इनकी मनोदशा का साफ साफ पता चलता हैँ कि बीजेपी देश कों बाटने की साजिश कर रही हैँ जिसमे बीजेपी कों हम कभी सफल नहीं होने देंगें।

गीता रावल प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस ने कहा कि अम्बेडकर जी के अपमान के लिए बीजेपी और अमित साह कों तत्काल पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए और राहुल गांधी जी कों बदनाम करना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा की जल्द से जल्द इस कृत्य के लिए बीजेपी माफ़ी नहीं मांगेगी तो महिला कांग्रेस पूरे देश में सड़कों में उतारेगी।

कार्यक्रम में राजेन्द्र टगड़िया पूर्व राज्य मंत्री, गीता रावल प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस, अंकुर उपाध्याय प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,भीम कुमार जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस,रोहित खैर उपाध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी,जयदीप कुमार, दिब्यांशु पिंडारी,दर्शन जोशी आदि मौजूद थे।

Advertisement