Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

कन्नौज में रेलवे स्टेशन का निर्माणाधीन लिंटर ढहा, 35 श्रमिक दबे, कई मौतें


कन्नौज । उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन का निर्माणाधीन लिंटर ढहने से करीब 35 मजदूर दब गए। कई मजदूरों की हादसे में मरने की आशंका भी जताई जा रही है। कन्नौज रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण हो रहा है। इसी दौरान ये हादसा हुआ। मौके पर रेलवे सहित, पुलिस व प्रशानिक अफसर पहुंच गए हैं।
उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जनपद कन्नौज में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैंं
मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और घायलों के घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की हैं
अब तक कुल 12 मजदूर मलबे से निकाले गए हैंं। बताया जा रहा है कि क़रीब 35 मज़दूर स्टेशन परिसर में काम कर रहे थे। मौके पर बड़ी संख्या में आम लोग भी जुट गए हैं।
नार्थ ईस्ट रेलवे के अनुसार, शनिवार को 2 बजकर 39 मिनट यह सूचना प्राप्त हुई कि कन्नौज रेलवे स्टेशन पर स्लैब कास्टिंग के दौरान शटरिंग फेल हो जाने से 5 मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें हॉस्पिटल भेजा गया है। कन्नौज जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लिंटर भरभरा कर गिर गया। इसमें 35 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में तीन की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के मरने की आशंका है। मौके पर पहुंचा पुलिस और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

Advertisement