Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

और अब हुआ उत्तराखण्ड के लिए अधिकृत ‘‘टोपी’’ का अनावरण

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य के लिए अधिकृत ‘‘टोपी’’ का  अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टोपी किसी भी देश राज्य अथवा क्षेत्र के लोगों की पहचान और सभ्यता को दर्शाती है। टोपी सम्मान एवं संस्कार का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह टोपी उत्तराखंडी के नागरिकों के सम्मान को दर्शाने हेतु एक नवोन्मेष प्रयास है। इस टोपी को उत्तराखण्ड के हथकरघा उद्योग से उत्पन्न रेशम के कपड़े पर ऐंपण कला, राज्य पक्षी मोनाल, राज्य वृक्ष बुरांश, कुमाऊँ रेजीमेंट और गढ़वाल राइफल के रंगों से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया है। इस टोपी को ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइन विभाग के विद्यार्थियों द्वारा अपने ब्रांड ‘स्वयं’ के अन्तर्गत तैयार किया गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार, अपर मुख्य सचिव डॉ रणवीर सिंह, ओमप्रकाश, राधा रतूड़ी, सचिव वित्त अमित नेगी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Advertisement