लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से किया कैंसर का इलाज
देहरादून । ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने कैंसर एन्डोमेट्रियम के दो मामलों का उपचार करने में सफलता हासिल की है। यह उपचार लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की मदद से किया गया। 53 व 66 वर्षीय दो महिलाओं को ग्राफिक एरा अस्पताल में कैंसर होने का पता चला। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम ने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की मदद से दोनों मरीजों के कैंसर एन्डोमेट्रियम का उपचार करने में सफलता हासिल की। उपचार के दौरान लेप्रोस्कोपिक टाइप ए रेडिकल हिस्टेरेक्टॉमी, बाइलेटरल सालफिंगोओओफोरेक्टॉमी व बाइलेटरल लिम्फ नोड डाइसेक्शन का उपयोग किया गया। ग्राफिक एरा अस्पताल की विशेषज्ञ डा. अनूषा के रवि के नेतृत्व में आब्सटेट्रिक्स व गायनेकोलॉजी विभाग के अन्य चिकित्सकों ने यह उपचार किया। डा. अनूषा के. रवि ने बताया कि लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में विशेष उपकरण की मदद से छोटे चीरें लगाकर कैंसर के प्रभावित हिस्सों को हटाया जाता है। इसमें मरीज को कम दर्द होता है और न्यूनतम जोखिम के साथ वह जल्दी स्वस्थ होता है।
