Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

उत्तरायणी पर आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट सम्पन्न, डीएम ने बाटे पुरस्कार

बागेश्वर । उत्तरायणी पर्व पर आयोजित खेल विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-13 व अंडर-17) प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ।

इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करते हुए बच्चों के प्रतिभा की प्रशंसा की। तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल हमें जहां शारारिक रूप से स्वस्थ औऱ मजबूत रखता है वहीं नैतिकता और संयम की महत्वपूर्ण शिक्षा भी प्रदान करता है। जब हम खेल में भाग लेते हैं, तो हमें नियमों और नियमितता का पालन करना पड़ता है। इससे हमारे अनुशासन, संयम और नैतिक मूल्य विकसित होते है।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-13 बालक वर्ग एकल का खिताब आदर्श गोस्वामी ने अपने नाम किया। वहीं कार्तिकेय रावल उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में तनुजा गड़िया विजेता व हिमानी कोरंगा उपविजेता रही। अंडर-17 में बालक वर्ग में भरत दानू विजेता, प्रभात सिंह उप विजेता रहे। बालिका वर्ग में ज्योति मेहरा विजेता तो जिया कोरंगा उप विजेता रही। डबल्स के मुकाबलों में हिमानी कोरंगा व तनुजा गड़िया ने अनन्या बिष्ट व वेदांशी रावत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

इस दौरान प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार, अनिल कार्की, राजेन्द्र दफौटी, विपिन कर्नाटक, केदार मेहता, शुभम शाह, पंकज कांडपाल, मनोज बिष्ट, भरत रावल, अनिल तड़ागी, विनोद, सुनील पांडे आदि उपस्थित रहे। 

Advertisement