Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

डीएम आशीष भटगांई एवं एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने निकाय चुनावों में कसी कमर, दिए ये निर्देश

बागेश्वर । जनपद की तीनों निकायों के पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित मतदान संपन्न कराने के लिए तैनात पुलिस बल,होमगार्ड,पीआरडी,वन आदि सुरक्षा कर्मियों को जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई एवं एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने संयुक्त रूप से मंगलवार को ब्लॉक सभागार में चुनाव प्रक्रिया के अंतिम दौर पर ब्रीफ करते हुए निकाय चुनावों को स्वतंत्र,निष्पक्ष,निर्विघ्न और पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

  निकाय चुनाव में तैनात सुरक्षा बलों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस के जोनल एवं सेक्टर अधिकारी आपसी समन्वय के साथ शांतिपूर्वक व निष्पक्ष मतदान समय से संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा कर्मी धैर्य व सूझबूझ से कार्य करें तथा मतदान स्थल पर अनुशासन बनाएं रखेगें तथा संयमित व्यवहार बनाएंगे। उन्होनें कहा कोई भी सुरक्षा कर्मी हथियार के साथ मतदेय स्थल के भीतर कतई प्रवेश नहीं करेगें तथा मतदान परिसर के 100 मीटर परिधि के अंदर अनावश्यक भीड़ कतई जमा नहीं होने देगें व निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन करना व कराना सुनिश्चित करेगें। किसी प्रकार की कानून व्यवस्था की समस्या आती है तो तुरंत अपने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी सुरक्षाकर्मी मतदान के दौरान बूथ को कतई नहीं छोड़गें व मतदान पार्टियों के साथ अंतिम समय मतपेटियां जमा होने तक बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की मतदान की गोपनीयता बनाएं रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए पोलिंग बूथ पर मोबाइल फोन,कैमरा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है,इसका विशेष ध्यान सुरक्षाकर्मी रखेंगे। 

 पुलिस अधीक्षक चंद्रखेखर आर घोड़के ने सभी सुरक्षा कर्मियों को पूर्ण निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए निर्विघ्न मतदान कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही संयमित होकर मर्यादित भाषा के प्रयोग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी निर्धारित ड्यूटी समय से आदा घंटे पूर्व उपस्थित होगें तथा पोलिंग पार्टियों के साथ ही रहेंगे। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार लगाएंगे,अनावश्यक भीड़ जमा नही होने देंगे। निर्वाचन में किसी भी प्रकार की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सीडीओ आरसी तिवारी ने कहा कि मतदान पार्टी एवं मतदान में लगे सभी सुरक्षाकर्मी कतई भी आतिथ्य स्वीकार नही करेंगे। और अपने पोलिंग बूथ पर ही अवस्थान करेंगे।

इस अवसर पर डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, सीओ अंकित कंडारी,अजय शाह सहित सेक्टर,जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

Advertisement