बागेश्वर पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर किये 2 गिरफ्तार, वाहन किये सीज
बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के आदेशानुसार नागर निकाय चुनाव के दृष्टिगत व जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK02TA2882 वेगानार टैक्सी चालक पंकज पांडे पुत्र मोहन चंद्र पांडेय निवासी हिचौड़ी कपकोट व मोटरसाइकिल UK04AA5397 अपाची मोटरसाइकिल चालक त्रिलोक सिंह पुत्र गोविन्द सिंह को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया, जिस पर कपकोट पुलिस द्वारा वाहनों को एम वी एक्ट के अंतर्गत सीज कर वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया व एम वी एक्ट के अंतर्गत डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही हैं ।
