March 5, 2026

आठ किमी परिधि से बाहर शराब की दुकानें खुली रहेंगी


हल्द्वानी ।  निकाय चुनाव को देखते हुए सरकार ने मद्य निषेध (ड्राई डे) को लेकर गाइड लाइन जारी कर दी है। चुनाव के दिन यानि 23 दिसंबर से 24 घंटे पहले यानि 22 जनवरी(मंगलवार) को सभी शराब की दुकानें व बार बंद रहेंगे। वहीं मतगणना के दिन यानि 25 जनवरी को भी शराब की दुकान व बार परिणाम घोषित होने तक बंद रहेंगे। वहीं चुनाव क्षेत्र को लेकर भी शासन ने गाइडलाइन जारी की है। जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा ने बताया कि नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्र की 8 किमी परिधि के भीतर की शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जबकि इस परिधि के बाहर की शराब की दुकानें व बार खुले रह सकते हैं। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में यह दायर 4 किमी का है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होने के चलते शराब की दुकानें बंद रहेंगी।