Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

बागेश्वर में यहाँ के लोगों ने लिया निकाय चुनाव बहिष्कार का निर्णय


बागेश्वर । ज्वालादेवी वार्ड के मजियाखेत क्षेत्र में रह रहे लोग एक महीने से पीने के पानी की समस्या जूझ रहे हैं। इस समस्या को उन्होंने सीएम पोर्टल में भी दर्ज की, लेकिन समस्या आज भी जस की तस है। परेशान लोगों ने अब निकाय चुनाव में वोट नहीं डालने का निर्णय लिया है। इस आशय का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा है। डीएम को भेजे ज्ञापन में क्षेत्र के लोगों का कहना है कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से पीने के पानी के संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन पिछले एक महीने से समस्या और बढ़ गई है। उन्होंने इस समस्या को फोन तथा पत्र के माध्मय से समय-समय पर जल संस्थान को अवगत कराया। इतना ही नहीं सीएम हेल्पलाइन में भी इस शिकायत का प्रमुखता से रखा। जनता दरबार में भी पीड़ा रखी गई, लेकिन बगैर समस्या के निराकरण के ही शिकायत का निपटारा कर दिया गया। इस व्यवस्था से परेशान क्षेत्र के लोगों ने 23 जनवरी को नगर पालिका चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी से जल्द समस्या के समाधान की भी मांग की है। मांग करने वालों में दिव्यांशु परिहार, अमित रस्तोगी, मीना पंत, जगदीश गर्ब्याल, मोहिनी पंत, संदीप पंत, विपिन गोस्वामी, उमेश दुबे, नरेंद्र नेगी, गोविंद सिंह भंडारी, हेम जोशी, मुकेश समेत 40 लोगों के हस्ताक्षर शामिल हैं।

Advertisement