March 4, 2026

बैजनाथ पुलिस ने शांति भंग करने पर किये 4 गिरफ्तार

बागेश्वर गरुड़ । नागर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप में संपन्न कराने हेतु श्री चंद्रशेखर घोडके, एसपी बागेश्वर के निर्देशन में थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान अराजकता करने व शांति व्यवस्था को भंग करने के आरोप में 01- सूरज सिंह थापा उर्फ हांडी पुत्र वीरेंद्र ग्राम बिमौला, थाना बैजनाथ। 02- विजय थापा पुत्र ईश्वर सिंह थापा, निवासी टनीखेत थाना बैजनाथ । 03- रवि थापा पुत्र शंकर थापा निवासी टानीखेत बाजार। 04- अजय नेगी उर्फ बागी पुत्र गोविंद सिंह निवासी नदीगांव थाना बागेश्वर को शांति भंग के तहत धारा- 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा नागर निकाय चुनाव के दौरान यह भी सूचित किया गया कि चुनावी माहौल के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।