September 27, 2026

बागेश्वर में इस वर्ष होगा एक दिवसीय राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन

वर्ष 2027 में तीन दिवसीय सम्मेलन कराने पर बनी सहमति, प्रेस क्लब सभागार में हुई समिति की बैठक

बागेश्वर। राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा संस्कृति प्रसार प्रचार समिति बागेश्वर की महत्वपूर्ण बैठक प्रेस क्लब सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कुमाउनी भाषा, संस्कृति एवं लोक परंपराओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही जनपद बागेश्वर में राष्ट्रीय भाषा सम्मेलन आयोजित कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष बागेश्वर में एक दिवसीय राष्ट्रीय भाषा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तिथि एवं कार्यक्रम की रूपरेखा आगामी बैठक में दिनवार तय की जाएगी। वहीं, वर्ष 2027 में तीन दिवसीय राष्ट्रीय भाषा सम्मेलन आयोजित कराने पर भी सहमति बनी।

बैठक की अध्यक्षता समिति के श्री नरेंद्र सिंह खेतवाल ने की। इस दौरान कुमाउनी भाषा के संरक्षण, नई पीढ़ी तक लोकभाषा एवं संस्कृति को पहुंचाने तथा सम्मेलन के माध्यम से कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच प्रदान करने पर जोर दिया गया।

बैठक में डॉ. केएस रावत, प्रेस क्लब बागेश्वर के अध्यक्ष चंदन सिंह परिहार, राजकुमार परिहार, डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी, कैप्टन भूपेश सिंह, प्रशांत पांडे, भास्कर नेगी, रमेश प्रकाश, पार्वती, जगदीश त्रिपाठी, चरण सिंह, बकरी, शिव सिंह, कैप्टन बलवंत खेतवाल, मोहन सिंह धामी, बलवंत सिंह शाही (पिथौरागढ़), डॉ. केवलानंद कांडपाल, किशन राम, दीपक जोशी, हिमांशु कुमार, पूरन चंद भट्ट, डॉ. जितेंद्र तिवारी, राजेंद्र सिंह (पूर्व सैनिक), हिमांशु, डॉ. दिनेश कुमार और किशन सिंह मलड़ा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अंत में समिति की ओर से सभी उपस्थित सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग की अपील की गई।