Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

टोल प्लाजा के पास खड़ी कार बनी आग का गोला


रुद्रपुर ।   खटीमा में मंगलवार देर रात टोल प्लाजा के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि थोड़ी ही देर में कार आग का गोला बन गई। कार में तीन लोग सवार थे, जो आग लगते ही कार से उतर गए। बाद में कार पूरी तरह जल गई। हर्षित गुप्ता पुत्र रितेश गुप्ता निवासी नानकमत्ता की स्विफ्ट डिजायर कार में मंगलवार देर रात आग लगी। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौक पर पहुंची। वहीं मौके पर पहुंचे कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी को हर्षित गुप्ता ने बताया कि दूसरी गाड़ी वालों ने बताया कि उसकी कार से धुआं उठ रहा है। कार में तीन लोग सवार थे। तीनों कार से उतर गए। बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। कार पूरी तरह जल गई है। फायर यूनिट में फायर मैन सतेन्द्र यादव, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, जीवन शामिल रहे।

Advertisement