Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

रानीखेत पुलिस द्वारा दो गांजा तस्करों से 77.250 किलोग्राम (कीमत 387000रु) का गांजा बरामद वाहन सीज

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार )  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा चरस गांजा स्मैक आदि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर कोतवाली रानीखेत के उ0नि0 पूनम रावत कानि0 कविन्द्र सिंह कानि0 कमल गोस्वामी एवं पीएसी के कानि0 जितेन्द्र हो0गा0 भूपेन्द्र सिंह द्वारा घिघांरीखाल तिराहा रानीखेत में दिनांक 3-2-2019 को वाहन चैकिंग के दौरान चौखुटिया की ओर से आ रहे *स्विफट डिजायर कार यूपी32 एफ ए 4647 को* चैक करने पर वाहन चालक *सर्वेश कुमार मिश्रा पुत्र सुरेश मिश्रा निवासी आजादनगर माल मलिहाबाद थाना माल जनपद लखनऊ उप्र0* के कब्जे से 37.700 किलोग्राम गांजा तथा *फोर्ड कार यूपी14 एक्यू 9880 के चालक मौहम्मद अकील पुत्र मौ0 शकील निवासी आजादनगर माल मलिहाबाद थाना माल जिला लखनऊ उप्र0* के कब्जे से 39.550 किलोग्राम गांजा *कुल 77.250 किलोग्राम गांजा (कीमत 387000 रूपये) बरामद* कर कोतवाली रानीखेत में मु0अ0सं0-02/19 धारा 20/22/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत नारायण सिंह ने बताया की रानीखेत पुलिस द्वारा अचानक घिघांरीखाल पर वाहन चैकिंग के दौरान चौखुटिया की ओर से आ रही दो कार को चैक करने पर 77.250 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त दोनों कारों को सीज किया गया है।

You may have missed

Advertisement