Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

जंगल की आग को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

बागेश्वर । वनाग्नि के तत्काल नियंत्रित करने को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने वन विभाग को तत्परता के साथ कार्य करने के कड़े निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को वनाग्नि को देखेते हुए वन विभाग के सभी डिवीजनों के एसडीओ,रेजरों के साथ ही सभी कर्मिकों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि के प्रभावी रोकथाम के लिए वन विभाग सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग करते हुए वनाग्नि को नियंत्रित करें। जहां कंट्रोल बर्निंग की जा रही है उसकी सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम के साथ ही पुलिस व तहसील कंट्रोल रूमों को भी देना सुनिश्चित करें। साथ ही जंगलों में आग लगाने वाले अराजकतत्वों पर भी पैनी नजर रखते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को वन विभाग के सभी डिवीजनों के एसडीओ,रेजरों के साथ ही अन्य कार्मिकों सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए है।

वनाग्नि के प्रभावी रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी तारतम्य के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जहां वनाग्नि की घटना घटित हो रही है वहां रिस्पांस टाइम बिल्कुल कम हो इसका विशेष ध्यान देते हुए वनाग्नि के प्रसार को नियंत्रित करने के निर्देश दिए है।

Advertisement