March 4, 2026

एसएसबी प्रशिक्षिति गुरिल्ला संगठन का दून कूच 16 को


चमोली ।   एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें गुरिल्ला संगठन ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए शीघ्र मांगों को पूरा करने की मांग की। बैठक के उपरांत संगठन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर तहसील के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत शाह ने बताया कि 18 दिसंबर 2024 को देहरादून में सीएम आवास घेराव के बाद संगठन की कई महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा हुई थी। लेकिन आंदोलन के डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों पर सरकार ने अभी तक गौर नहीं किया है। इसलिए संगठन के कई कार्यकर्ता आगामी 16 फरवरी को दून कूच तथा 17 फरवरी को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सीएम आवास का घेराव करेंगे। ज्ञापन देने वालों में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत शाह, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, बसंती देवी, देवी प्रसाद, मनवीर सिंह, दरवान लाल, रघुवीर सिंह, गणेश प्रसाद, केदारी लाल और गिरीश सिंह आदि थे।