March 7, 2026

अवैध खनन में 41 कट्टों के साथ वाहन के एक व्यक्ति गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध खनन अभियान के दृष्टिगत दिनांक 03-02-2019 को एसओ० वंदना चौहान मय हमराही के दौराने वाहन चैकिंग मुखबिर की सूचना पर पिकअप वाहन संख्या UK-02-CA- 0638 में नदी से चोरी कर लाये जा रहे रेत के अवैध 41 कट्टे बरामद किये गये। चालक मौके से भाग गया एवं एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति एवं माल के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा एफ आई आर नंबर- 6/19 धारा 379/ 411 आईपीसी व 4 /21 खान एवं खनिज अधिनियम बनाम तारा चन्द्र चौबे पुत्र नर देव निवासी मंडलसेरा थाना कोतवाली जिला बागेश्वर व चालक चन्दन राम पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में  शामिल एसओ० वंदना चौहान एचसीपी० अमर नाथ कां० देवेंद्र पांडे कां० गोविंद सिंह रहे।