Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

बिलोनासेरा के ग्रामीणों ने किया सड़क के लिये कलक्ट्रेट में प्रदर्शन


बागेश्वर। ।  बिलौनासेरा वार्ड के नागरिकों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वह समण गोलू मंदिर से गैर तोक होते हुए गड़ियागांव तक लिंक मार्ग नहीं बनने से आक्रोश हैं। कहा कि पूर्व में लिंक मार्ग के लिए सर्वे हुआ तथा उसे भी संशोधित किया जाए। बिलौनासेरा के नागरिकों ने कहा कि समण गोलू मंदिर से गैर तोक, गड़ियागांव तक लिंक मार्ग नहीं बन सका है। पूर्व में सर्वे हुई थी, जिसके आधार पर 10 से 15 परिवारों को भी सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने पुन: सर्वे कराने की मांग की। सड़क बनने से कूड़ा भी उठेगा। वर्तमान में वह गधेरों में फेंका जा रहा है। इससे पेयजल प्रदूषण भी बढ़ रहा है। कहा कि गैर तोक में एससी, ओबीसी तथा सामान्य वर्ग के 100 परिवार हैं। नई सर्वे से उन्हें लाभ मिलेगा। इस अवसर पर दीवान सिंह नगरकोटी, महेंद्र सिंह, राजेश चंद्र पांडे, सूरज सिंह बोरा, प्रकाश चंद्र, चंदन प्रसाद, भूपाल गढ़िया, सुरेश थापा, भैरव दत्त, राम दत्त, राम लाल, पप्पू लाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement