Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

काफली कमेड़ा में क्रमिक अनशन शुरू


बागेश्वर ।  काफली-कमेड़ा मोटर मार्ग सुधार करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर काफली कमेड़ा जन संघर्ष समिति ने गांव में क्रमिक अशन शुरू कर दिया है। मंगलवार को यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को अमली जामा नहीं पहनाया जाएगा वह चुप नहीं बैठेंगे। पूर्व में कई बार जिला मुख्यालय जाकर अपनी पीड़ा वह अधिकारियों को बता चुके हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण मंगलवार को समिति के बैनर तले पंचायत भवन के पाास एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ क्रमिक अनशन शुरू किया। पहले दिन चामू सिंह देवली, नंदन सिंह दानू, प्रवीण सिंह, प्रताप सिंह तथा भगवत सिंह अनशन पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। यहां चालक वाहनों को जान जोखिम में डालकर चला रहे हैं। ग्रामीण कई बार जिला मुख्यालय जाकर अपनी पीड़ा बता चुके हैं। इसके लिए उनके हजारों रुपये वाहनों में आने-जाने में खर्च हो गए हैं। इसके बाद भी समस्या आज भी जस की तस है। अब उन्होंने गांव में ही अनशन करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों को उनकी समस्या सुनने के लिए गांव आना पड़ेगा। तभी उन्हें बदहाल सड़क दिखेगी। जिला मुख्यालय में बैठकर अधिकारी उनकी समस्या नहीं समझ सकते। तय किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वह चुप नहीं रहेंगे। इस मौके पर ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement