Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

दो सूत्रीय मांगों को लेकर वन आरक्षियों का धरना


बागेश्वर ।  वन आरक्षी का दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी है। मंगलवार को भी उन्होंने डीएफओ कार्यालय पर नारेबाजी के साथ धरना दिया। कहा कि वह लंबे समय से काला फीता बांधकर कार्य कर रहे थे, लेकिन उनकी मांगों का अनदेखा किया गया। वनाग्नि काल शुरू हो गया है। जंगलों को बचाने की बड़ी-बड़ी बात हो रही हैं। कर्मचारियों की अनदेखी से जंगल नहीं बच सकेंगे। वन आरक्षी ने कहा कि 10 वर्ष पूरे होने के बाद भी उन्हें पदोन्नति नहीं मिल सकी है। जबकि नई भर्ती हो गई है। उनके साथ सौतेला व्यवहार है। उन्हें मजबूरी में आंदोलन करना पड़ रहा है। जंगलों में आग फैलने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में आग पर काबू पाना भी वन विभाग के लिए चुनौती भरा होगा। अध्यक्षता हर्षवर्धन गड़िया व संचालन महामंत्री आनंद सिंह रावत ने किया। इस मौके पर गुरविंदर सिंह, श्याम सिंह चन्याल, आंनद रावत, हयात सिंह, कविता रावत, लक्ष्मी दत्त, गंगा राम, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement