Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

बिना खाना खाए ट्रेनों का संचालन कर रहे लोको पायलट


देहरादून ।  ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर लोको पायलटों ने 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है। लाको पायलट बिना भोजन किए ट्रेनों का संचालन कर रहे हैं। दून रेलवे के स्टेशन पर लोको ऑफिस के सामाने धरना भी दिया। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोको पायलट अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत है। माइलेज रेट में 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी, 70 फीसदी भत्ते को कर मुक्त करने, ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देने समेत विभिन्न मांगों के निस्तारण की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है, जिस कारण लोको पायलट को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। कहा कि भूख हड़ताल शुक्रवार शाम सात बजे तक रहेगी। यदि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी जाती है तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह, सचिव आरडी शर्मा, योगेश कुमार, जयप्रकाश, समीम, संजीव अरोड़ा, सचिन शर्मा, राकेश तोमर, बृजपाल, पंकज नैथानी, मनोज मीना, मोहित यादव, पीके गोयल, राजेश यादव, अश्वनि शर्मा, पंकज आदि मौजूद रहे

Advertisement