Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या


रुड़की ।     मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के झबीरन जट गांव में अज्ञात आरोपियों ने एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। युवक का खून से लतपथ शव गुरुवार की सुबह एक खेत के पास कूड़ेदान में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। गुरुवार को पुलिस ने मृतक अंकित कुमार के पिता की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू दिए हैं। पुलिस को अंकित के पिता सहंसरपाल निवासी झबीरन जट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र 26 वर्षीय अंकित कुमार बुधवार की शाम से घर से लापता था। गुरुवार को सुबह गांव के ही युवक टहलने के लिए निकले थे। उनकी नजर खेत के कूड़ेदान में पड़े खून से लतपथ शव पर पड़ी। युवकों ने मामले की जानकारी उन्हें और पुलिस को दी। अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक के शरीर पर चाकुओं से कई वार किए गए थे।

Advertisement