Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

प्रियंका बदलेंगी देश की राजनैतिक दिशाः संतोष चैहान

हरिद्वार,  ( आखरीआंख समाचार ) महिला कांग्रेस ने आज ज्वालापुर के अहबाबनगर में कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष तथा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा.संतोष चैहान के नेतृत्व में अहबाबनगर स्थित प्रदेश सचिव शाहजहां मुमताज के कैम्प कार्यालय पर प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव बनने तथा सक्रिय राजनीति में आने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।
आभार सभा को मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा.संतोष चैहान ने कहा कि प्रियंका गांधी के आने से पूरे देश में खुशीयां मनाई जा रही हैं और उन्होंने ऐसे समय में राजनीति में सक्रियता के साथ प्रवेश किया जब देश  एक नाजुक दौर से गुजर रहा है, संवैधानिक संस्थाएं अस्तित्वहीन हो रही हैं व सत्तारूढ़ दल की कठपुतली के रूप में कार्य कर रही हैं, बेरोजगारी ने 45 साल का रिकार्ड तोड़ दिया और कृषि क्षेत्र गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। कांग्रेस की प्रदेश सचिव शाहजहां मुमताज ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि देश के संविधान को बदलने की बड़ी साजिश चल रही है और अघोषित आपातकाल का वातावरण बनाया जा रहा है। पूर्व महानगर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने प्रियंका गांधी के मनोयन पर राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस आज देश की जरूरत है इसे प्रियंका और राहुल गांधी ही पूर्ण कर सकते हैं। राज्य समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य ग्रेस कश्यप ने कहा कि प्रियंका गांधी सक्रियता से भाजपा पूरी तरह घबरा गयी है और विपक्षी नेताओं पर अभद्र टिप्पणियां कर देश की सभ्यता को ही समाप्त कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहजहां मुमताज ने तथा संचालन बीना कपूर ने किया। इस अवसर पर सुमन अग्रवाल, सुभद्रा आर्य, प्रतिभा शर्मा, नमिता शर्मा, रानी देवी, अनिशा, शायरा जैनम, फूलजहां, डा.यासमीन अमीर, शिवानी जोशी, बेबी, प्रतिभा शर्मा, सुमन शर्मा तथा परवनी इत्यादि ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशीयां मनायी।

You may have missed

Advertisement