Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर में संघर्ष वाहिनी ने निकाली प्रेमचंद की प्रतीकात्मक शवयात्रा


बागेश्वर ।  बागेश्वर संघर्ष वाहिनी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के अमर्यादित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने उनकी प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ विरोधी बयान देने वालों को ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। मंत्री अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग भी की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वाहिनी से जुड़े लोग रविवार की सुबह 11 बजे नुमाईशखेत में एकत्रित हुए। यहां से अग्रवाल की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा सरयू गोमती संगम पर पहुंची। संघर्ष वाहिनी के अध्यक्ष कवि जोशी के कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ियों के लिए जिसे तरीके से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है उसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने अग्रवाल को बर्खास्त कर विधानसभा भंग कर संसद में मौजूद सभी लोगों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। इस मौके पर मनोज जोशी, रमेश कृषक, दिव्यांशु पिंडारी, सुनील पांडे, विनोद थापा, रोहित खैर आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement