Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

दहेज में लग्जरी कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को निकाला


हरिद्वार। ।  दहेज में 20 लाख की लग्जरी कार नहीं ला पाने पर मारपीट कर विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति, ससुरालियों और शादी करवाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कड़च्छ मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार की पुत्री दामिनी ने महिला हेल्पलाइन में दी गई शिकायत में बताया कि ललित कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम खानपुर थाना भगवानपुर से उसकी शादी 22 नवंबर 2023 को हुई थी। बिचौलिये सौराज निवासी सलेमपुर ने पिता को वर पक्ष के बारे में गलत जानकारी दी थी। उन्हें जल्द शादी करने के लिए उकसाया गया।

Advertisement