Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन, पुलिस महकमे में शोक


देहरादून ।   उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर है।वो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।  केवल खुराना 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, जिन्होंने प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान दिया है। खुराना को बेहद अनुशासित, कर्तव्यनिष्ट और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए जाना जाता है। आईपीएस केवल खुराना आईजी  स्तर पर होमगार्ड विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे। इसके अलावा उन्होंने राज्य में सबसे अहम पदों पर रहते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।
केवल खुराना को देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था के सुधारीकरण के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने देहरादून में एसएसपी के तौर पर जिम्मेदारी संभालते हुए देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने का अथक प्रयास किया था। इसके अलावा भी वह तमाम जिलों की कमान संभाल चुके हैं और राज्य में पहली बार ट्रैफिक डायरेक्टर के रूप में भी उन्हें जिम्मेदारी मिली थी। आईपीएस अधिकारी केवल खुराना के निधन से उत्तराखंड में भी एक काबिल पुलिस अफसर को खोया है। हर कोई आईपीएस अधिकारी केवल खुराना के निधन की खबर से गमगीन है।

Advertisement