Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

मांगों पर कार्यवाही न होने पर गुरिल्लाओं ने दी आत्मदाह की चेतावनी


श्रीनगर गढ़वाल ।  नौकरी, पेंशन और अश्रितों को लाभ दिए जाने की मांगों पर कार्यवाही न होने पर एसएसबी स्वयंसेवक संगठन ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। गुरिल्लाओं ने कहा कि जब तक मांगों पर कार्यवाही नहीं होती है आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को संघठन ने तहसील कीर्तिनगर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। गुरिल्ला संगठन के टिहरी जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा कि नौकरी, पेंशन व मृतक आश्रितों को लाभ व ग्रेच्युटी की मांग को लेकर विगत 18 सालों से गुरिल्ला आंदोलनरत हैं। कहा कि शासन स्तर से हुई बैठकों में केवल गुरिल्लाओं को कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। हाल ही में शासन के साथ हुई बैठक में 10 मार्च तक तीन सूत्रीय मांगों का निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया गया है। कहा कि यदि 10 मार्च तक गुरिल्लाओं की मांगों पर कार्यवाही नहीं होती है तो वह धरना प्रदर्शन के साथ ही आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।

Advertisement