Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

बागेश्वर में नौवें दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे ग्रामीण


बागेश्वर ।  काफली-कमेड़ा मोटर मार्ग सुधार करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर काफली कमेड़ा जन संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोग शिवरात्रि का पर्व मना रहे हैं, लेकिन वह आंदोलन करने को मजबूर हैं। इसके लिए शासन और प्रशासन जिम्मेदार है। बुधवार को समिति के बैनर तले ग्रामीण पंचायत भवन के पास एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ तारा सिंह, धन सिंह, सरुली देवी, कमला देवी तथा बसंती देवी अनशन पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। सड़क नहीं होने का दंश ग्रामीाण रोज झेल रहे हैं। उनके गांव में न तो 108 एंबुलेंस पहुंच पा रही है और न ही गैस का वाहन। गैस सिलेंडर भराने में उन्हें सैकड़ों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, लेकिन विभाग सुनने को तैयार नहीं। ग्रामीणों ने इस बार आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। इस मौके पर चामू सिंह देवली, नंदन सिंह दानू, प्रवीण सिंह, प्रताप सिंह खष्टी देवी, मानुली देवी, भजन सिंह, दुर्गा सिंह, प्रताप सिंह ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement