Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

स्कूटी की डिग्गी से चरस की तस्करी, एक गिरफ्तार


अल्मोड़ा। ।   स्कूटी की डिग्गी में चरस छुपाकर तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को एसओजी और कोतवाली अल्मोड़ा की टीम ने चेकिंग में गिरफ्तार किया। बरामद चरस की कीमत लाख से अधिक बताई जा रही है। दरअसल एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशों पर सोमवार को कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा करबला तिराहे से आगे नन्दा इकोलॉजिकल पार्क के पास करबला की ओर से आ रही स्कूटी संख्या यूके01 डी1599 को रोकने का प्रयास किया। स्कूटी सवार तेजी से भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने फुर्ती दिखाते हुए स्कूटी चालक को दबोच लिया। हालांकि पीछे बैठा व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। चेकिंग के दौरान स्कूटी की डिग्गी से 1.027 किलोग्राम चरस बरामद हुई। स्कूटी सवार हरीश चन्द्र जोशी को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई और आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त हरीश चन्द्र जोशी ने स्वीकार किया कि वह चरस को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरीश चन्द्र जोशी (39 वर्ष), पुत्र लक्ष्मी दत्त जोशी, निवासी टानी धामस, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई। बरामद चरस की कीमत 2.05 लाख रुपये आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम के सदस्य उ.नि आनन्द बल्लभ कश्मीरा प्रभारी चौकी धारानौला, कांस्टेबल राजीव जोशी, राजेश भट्ट, इरशाद उल्ला शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement