September 8, 2024

लोकसभा चुनावों में महिला कांग्रेस की भूमिका पर की गई चर्चा

देहरादून, ( आखरीआंख समाचार ) महिला कांग्रेस की बैठक महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विगत नगर निकाय चुनावों के परिणामों की समीक्षा की गई। बैठक में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्ति किये तथा आगामी लोकसभा चुनावों में महिला कंाग्रेस की भूमिका पर भी चर्चा की। बैठक में महिला कंाग्रेस पदाधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम देहरादून के पार्शद, पार्शद प्रत्याशी शामिल थे।
महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने सर्व प्रथम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने नगर निगम चुनाव में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जो सम्मान दिया उसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। बैठक के दौरान नगर निगम में शामिल नये क्षेत्रों में वार्ड अध्यक्षों की भी नियुक्ति के साथ-साथ सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर महानगर के 10 वार्डों में एक महिला पदाधिकारी को प्रभारी बनाया गया जिनमे श्रीमती चन्द्रकला नेगी, पुश्पा पंवार, उर्मिला थापा, सुशीला शर्मा, अमृता कौषल, विमला मन्हास, अन्नू भट्ट, संगीता गुप्ता, सीमा जोषी एवं मंजू डोभाल को 10-10 वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई। नव निर्वाचित वार्ड अध्यक्षों में सोनिका थापा, सुनीता गुरूंग, सीता देवी, उमा पंवार, सरोज सैनी, सुमन देवी तथा श्रीमती योगेष खण्डूजा को नये क्षेत्रों का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान, मध्य प्रदेष, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने जीत का शंखनाद कर साबित कर दिया है तथा आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी बड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से विजयी होकर राहुल गांधी के नेतृत्व में अपना परचम लहरायेगी। बैठक में महिला उपाध्यक्ष जमा खान, महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन, चन्द्रकला नेगी, पुश्पा पंवार, उर्मिला थापा, सुशीला शर्मा, अमृता कौशल, विमला मन्हास, अन्नू भट्ट, संगीता गुप्ता, सीमा जोशी, मंजू डोभाल, सोनिका थापा, सुनीता गुरूंग, सीता देवी, उमा पंवार, सरोज सैनी, सुमन देवी, योगेष खण्डूजा अनुराधा तिवारी, कान्ता क्षेत्री, सरोज शर्मा, रूचि शर्मा, मुकुन्द कुमारी, सुक्रता, किरन तिवारी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।