बागेश्वर में हुई पीएम किसान योजना लॉन्च
बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी ने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा पी.एम. किसान योजना लांच की गयी है जिसके अन्तर्गत ऐसे किसान परिवार जिनके परिवार में पति-पत्नी एवं 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की सामूहिक कृषि भूमि 02 हैक्टेयर तक या इससे कम है इस योजना के पात्र होंगें। किन्तु ऐसे किसान परिवार जिनमें कोर्इ व्यक्ति संवैधानिक पद पर पूर्व में या वर्तमान में कार्यरत है, पूर्व या वर्तमान में मंत्री है, राज्य सभा एवं विधान सभा के पूर्व तथा वर्तमान सदस्य, मैयर/नगरपालिका अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, केन्द्रीय कर्मचारी/अधिकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, राज्य/केन्द्र के अन्तर्गत स्वायत उपक्रम के अधिकारी/कर्मचारी(चतुर्थ श्रेणी अथवा श्रेणी डी को छोड़कर), गत वर्ष के आयकर दाता, सभी सेवानिवृत्त/अधिवर्षता, आयु पूर्ण कर चुके पेंशनधारी, जिनकी मासिक पेंशन प्रतिमाह रू0 10000 अथवा 10000 से अधिक हो छोड़कर, प्रोफेशनल सर्विसेज जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवकता, चार्टेड एकाउण्टेन्ट, आर्किटेक्ट आदि जो किसी पंजीकृत अभिकरण में सेवारत हो। उक्त योजना के अन्तर्गत पात्र किसान परिवारों का भूअभिलेखों में 01 फरवरी 2019 से पहले दर्ज होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पी0एम0किसान) के संबन्ध में कृषको को चिन्हीकरण करने के लिए संबन्धित टीम (राजस्व उप निरीक्षक, सहायक कृषि अधि0,ग्राम पंचायत/ग्रा0वि0अधिकारी) तहसील बागेश्वर के राजस्व क्षेत्र खुनौली, चौरा, घिघारतोला, रवार्इखाल, काण्डे, गुरना, दुग बागश्ेवर, अमसरकोट, चौगांवछीना, आरे, तुपेड, क्वैराली, जेठार्इ, विलखेत में 06फरवरी से 11फरवरी, 2019 तक, तथा राजस्व क्षेत्र तल्ला कत्यूर में 07फरवरी से 11फरवरी, 2019 तक तथा तहसील दुगनाकुरी के राजस्व क्षेत्र बनलेख, होराली, द्याली, उडियार में 06फरवरी से 11फरवरी, 2019 तक एवं तहसील काफलीगैर के राजस्व क्षेत्र नन्दीगांव, बेदीबगड में 06फरवरी से 11फरवरी, 2019 तक, असों 06फरवरी से 10फरवरी,2019 तक, खांकर 06फरवरी से 13फरवरी, 2019 तक, बिलौरी में 06फरवरी से 10फरवरी, 2019 तक उपस्थित रहेगी। इस संबन्ध में उन्होंने पात्र व्यक्तियों से संबन्धित टीम से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठाने को कहा है ।
