Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

गरुड में सभासदों ने आवारा जानवर पहुंचाए गोसदन


बागेश्वर । नगर पंचायत गरुड़ के गठन के दो महीने बाद क्षेत्र के लोगों को लावारिस जानवरों से निजात मिलने लगी है। सभासदों ने नौ पशुओं की खेप को रीमा क्षेत्र में बनी श्रीराम गोशाला भेजे हैं। पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि लोगों को लावारिस जानवरों से निजात दिलाने के लिए पंचायत संकल्पबद्ध है। इसके लिए दिन-रात काम हो रहा है। मालूम हो कि क्षेत्र के किसानों ने लावारिस जानवरों को गत दिनों नगर पंचायत कार्यालय में बांध दिया था। तब पंचायत प्रशासन और अध्यक्ष ने किसानों को जल्द जानवरों से निजात दिलाने का भरोसा दिया था। शुक्रवार को अध्यक्ष और सभासदों के प्रयास से नौ जानवरों को गोशाला भेजा। अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि लावारिस पशुओं के आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पशुओं को लावारिस छोड़ने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। पशुओं को उपयोग करने के बाद छोड़ देना अमानवीयता है, ऐसे लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

Advertisement