May 5, 2026

गरुड में निकली भव्य कलश यात्रा

बागेश्वर गरुड । क्षेत्र के प्रसिद्ध हरज्यू देवता मंदिर से बैजनाथ तक भव्य कलश यात्रा निकली. जिसमे क्षेत्रवासियो ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया. बैजनाथ मंदिर पहुंची कलश यात्रा को देखकर पर्यटको के चेहरे खिल उठे, पर्यटकों ने कलश यात्रा में शामिल महिलाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए. साथ ही पिछोड़ा ओढ़कर तस्वीरें ली. वरिष्ठ साहित्यकार डॉ हेम चन्द्र दुबे ने बताया कि हरज्यू मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होगा. आचार्यो द्वारा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, मंदिर में प्रतिदिन भजन कीर्तन का आयोजन होगा, बताया कि 6अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ अनुष्ठान का समापन किया जाएगा. इस दौरान पूर्व खंडशिक्षाधिकारी जीवन चन्द्र दुबे,पूर्व प्रधानाचार्य डीएस नेगी, रमेश चन्द्र पांडे, पूर्णानन्द दुबे,सुरेश खोलिया, पूरन दुबे, राजेन्द्र प्रसाद खोलिया,गिरीश दुबे, सुरेश दुबे,गोकुल खोलिया, सुंदर नेगी, आनंद दुबे, रमेश खोलिया, प्रकाश दुबे, अशोक जोशी, जगदीश दुबे, गणेश पांडे व सुशील दुबे आदि मौजूद थे।