Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

बैजनाथ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत जब्त की गयी अवैध शराब की नष्ट

बागेश्वर गरुड । श्री चंद्रशेखर घोडके पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को थानों में अभियोगों से संबंधित लंबित मालों के निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा आज दिनांक- 03/04/2025 को माननीय न्यायालय से नियमानुसार आदेश प्राप्त कर वर्ष 2019 से 2024 तक के आबकारी अधिनियम के लंबित मालों का निस्तारण करते हुए कुल 94 पेटी /पुलिंदों में लगभग 2016 शराब की बोतलों को कमेटी के समक्ष नष्ट किया गया इस दौरान कमेटी में श्री जितेंद्र वर्मा उप जिलाधिकारी गरुड़, श्री अजय लाल शाह क्षेत्राधिकारी बागेश्वर, श्री गौरव अग्रवाल अभियोजन अधिकारी गरुड़ व श्री प्रताप सिंह नगरकोटी थानाध्यक्ष थाना बैजनाथ उपस्थित रहे।

Advertisement