Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

लकी ड्रा से मुकेश को चुना गया वन पंचायत का सरपंच


नई टिहरी ।  ब्लॉक प्रतापनगर पट्टी उपली रमोली के ग्राम पंचायत पिपलोगी में शनिवार को वन सरपंच के चुनाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक गेंदालाल शाह और राजस्व उप निरीक्षक अब्बल सिंह भंडारी की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस चुनाव में वन पंचायत के सभी सदस्य सर्व सहमति से चुने गए। हालांकि, वन सरपंच के पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। इस स्थिति में चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए लकी ड्रा का सहारा लिया गया। लकी ड्रा के दौरान मुकेश रावत का नाम निकलने पर उन्हें वन पंचायत का सरपंच चुना गया। नव निर्वाचित सरपंच मुकेश रावत और अन्य सदस्यों का स्वागत समारोह धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सभी ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर संदीप रावत, राम सिंह बिष्ट, केशव रावत, सुशीला देवी, उमा देवी, राजपाल सिंह बिष्ट सहित अन्य ग्रामवासियों की भी उपस्थिति रही।

You may have missed

Advertisement