Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 24, 2026

बागेश्वर में जंगली सूअर का ग्रामीण पर जानलेवा हमला, जिला अस्पताल भर्ती

बागेश्वर । धरमघर रेंज के हिरमोली गांव में जंगली सुअर ने एलआईसी एजेंट पर जानलेवा हमला कर दिया। उस वक्त वह खेत में काम कर रहे थे। सुअर ने उनके गर्दन पर गहर जख्म कर दिया। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सुअर को वहां भगा दिया। बाद में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में सड़क तक पहुंचाया। यहां से 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भर्ती किया। जहां घायल का इलाज चल रहा है। सूचना के बाद वन कर्मी भी अस्पताल पहुंचे। घायल का हाल जाना। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हिरमौली निवासी 53 वर्षीय एलआईसी एजेंट जगदीश पांडे पुत्र देवेंद्र पांडेय पर सोमवार की सुबह आठ बजे जंगली सुअर ने हमला किया। उस वक्त वह 100 मीटर दूर खेत पर काम कर रहे थे। सुअर ने उनके गर्दन में गहरा जख्म कर दिया। घायलावस्था में ग्रामीणों ने उन्हें सड़क तक पहुंचाया। यहां से 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार कर रहे डॉ. शुक्ला ने बताया की उनके गर्दन में पूरा मांस निकला है। उनका उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण सुरेश सिंह ने बताया कि उनके गांव में लगातार जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चे अपनी स्कूलों तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है। जिससे उनको खतरा बना है। उन्होंने वन विभाग से इन जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है। इधर रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि फॉरेस्टर को अस्पताल भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर घायल को मुआवजा दिाया जाएगा। इधर 108 के जिला प्रभारी संतोष बिष्ट ने बताया कि मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया।

ग्रामीण गणेश पांडे ने बताया कि उनके गांव में लगातार जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चे अपनी स्कूलों तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है। जिससे उनको खतरा बना है।

Advertisement