August 31, 2026

गरुड में विवाहिता ने गटका जहर, अस्पताल में भर्ती


बागेश्वर गरुड ।  गरुड़ क्षेत्र के पिंगलो निवासी एक विवाहिता ने घरेलू क्लेश के कारण जहरीला पदार्थ गटक लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि 23 वर्षीय विवाहिता का उपचार चल रहा है। पुलिस को भी सूचना दी गई है। इमजरेंसी में नियुक्त डॉ. नसीम ने कहा कि रात में महिला को लेकर परिजन जिला अस्पताल आए। उन्होंने कहा कि महिला को फिजिशियन की देखरेख में रखा गया है। इधर, पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।