आठ किमी से बाहर परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे शिक्षक
बागेश्वर । राजकीय शिक्षक संघ जिला इकाई की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक कपकोट स्थित एक होटल सभागार में हुई। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने आठ किमी से बाहर परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार करने का एलान किया। साथ ही स्थांतरण नीति पारदर्शितापूर्ण बनाने की मांग की। बैठक में कोविड काल में ग्राम निगरानी समिति से जुड़े शिक्षकों की ईएल मान्यता देने, लंबित अंतरमंडलीय स्थानांतरण आदेशों का पालन करने, कैपिंग व्यवस्था का विरोध, पदोन्नति प्रक्रिया में गति लाने हेतु प्रांतीय समन्वय बनाने, शैक्षिक उन्नयन प्रकोष्ठ के गठन की सहमति जताई गई। जिलाध्यक्ष गोपाल दत्त पंत ने कहा कि संगठन शिक्षकों के शोषण के विरुद्ध सदैव संघर्षशील रहेगा और प्रत्येक स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर है। संचालन गुडमोहन ने किया। इस मौके पर मंगल बिष्ट, देवेंद्र मेहता, महिमन ऐठानी, हरेंद्र सिंह रावल, मुकेश नगरकोटी, कौस्तुभानंद, हरीश चंद्र भट्ट, मोहन चंद्र साह, गोविंद सिंह कोरंगा मौजूद रहे।
