Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

महापंचायत की मांग, वीआईपी दर्शन पर लगे रोक


देहरादून । । उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने चारों धामों में वीआईपी दर्शन पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही केदारनाथ प्रकरण की भी उच्च स्तरीय जांच की मांग की। महापंचायत के महासचिव बृजेश सती ने कहा कि सिस्टम ने पिछले यात्रा काल में बदरीनाथ धाम में वीआईपी दर्शन को लेकर हुए विरोध से भी सबक नहीं लिया। इसका नतीजा बुधवार को केदारनाथ धाम में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच में हुई झड़क के रूप में सामने आया है। इस पूरे प्रकरण की जांच की जाए। कहा कि पिछले साल बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के दूसरे दिन 13 मई को तीर्थ पुरोहितों, पंडा समाज और व्यापारियों ने बदरीनाथ मंदिर में शुल्क लेकर वीआईपी दर्शन का विरोध किया था।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने घटना का संज्ञान लेते हुए वीआईपी दर्शन पर पर रोक लगाई। कहा कि बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति चार्टर एवं हेली सेवाओं से यात्रा करने वालों से अलग-अलग शुल्क वसूल रही है। महापंचायत ने बीकेटीसी की इस व्यवस्था पर ऐतराज जताया। कहा कि कहा कि श्रद्धालुओं में मतभेद नहीं किया जाना चाहिए। तत्काल वीआईपी दर्शन बंद होने चाहिए। दर्शनों में भेदभाव नहीं होना चाहिए। शुल्क देकर तत्काल दर्शन करवाना, उन तीर्थ यात्रियों के साथ नाइंसाफी है, जो कई घंटे लाइन में खड़े होकर भी दर्शन नहीं कर पाते हैं।

Advertisement