Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

बागेश्वर का चरस तस्कर पुलिस ने 3 किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार


रुद्रपुर ।  पुलिस ने 2.960 किलो चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बागेश्वर से चरस मंगवाकर किच्छा में सप्लाई करता था। आरोपी को पूर्व के एक मुकदमे में एनडीपीएस एक्ट में 10 साल की सजा हो चुकी है। छह महीने पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। बीते रविवार को पुलिस हल्द्वानी बाईपास पर डिग्री कॉलेज के निकट गश्त कर रही थी। पुलिस को आदित्य चौक की ओर से एक युवक कंधे पर बैग लटकाए आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को 2.960 किलो चरस बरामद हई। आरोपी ने अपना नाम खिलाफ राम पुत्र हरिराम निवासी ग्राम टीक, डोला, कपकोट बागेश्वर बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे चरस बदियागांव कपकोट के लड़के बेचने के लिए दे गए थे। वह वर्ष 2021 में एनडीपीएस एक्ट में कोतवाली बागेश्वर से जेल जा चुका है। इस केस में उसे 10 साल की सजा हुई थी। वर्तमान में आरोपी सिडकुल रुद्रपुर में नौकरी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

You may have missed

Advertisement