Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

बागेश्वर पुलिस की गिरफ्त में आया 10 हजार का इनामी फरार

बागेश्वर । एसओजी की टीम के अथक प्रयासों से लम्बे समय से फरार चल रहे 10,000 ₹ के इनामी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

विगत मॉह पूर्व पुलिस टीम द्वारा बालीघाट बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान कपकोट की तरफ से आ रहे एक वाहन बोलेरो को रोका गया तो वाहन में बैठे चालक व उसके अन्य साथी द्वारा पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से वाहन को चढ़ाने का प्रयास किया गया और मौके से भाग गये। जिस संबंध में कोतवाली बागेश्वर में FIR No. 69/24 धारा 109/3(5)/132/121A/221 BNS पंजीकृत किया गया। उपरोक्त मुकदमें से संबंधित फरार इनामी अभियुक्त पियुष जोशी पुत्र देवकी नन्दन जोशी नि0 धान मिल मुरारजी नगर थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष जो लगातार फरार चल रहा था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में गठित पुलिस टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इनामी अभियुक्त भाष्कर पियुष जोशी पुत्र देवकी नन्दन जोशी नि0 उपरोक्त को दिनांक 04.06.25 को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसे मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Advertisement