Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

राज्यपाल ने सराही कौसानी की प्राकृतिक छटा

बागेश्वर कौसानी । माननीय राज्यपाल महोदय लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने बागेश्वर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य और हिमालय की दिव्य छटा का अनुभव किया। माननीय राज्यपाल महोदय ने इस अलौकिक स्थल में अद्भुत शांति, स्वच्छता और सुरम्यता की प्रशंसा की।

माननीय राज्यपाल महोदय ने इस दौरान अनाशक्ति आश्रम का भी भ्रमण किया। यह वही आश्रम है जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने वर्ष 1929 में प्रवास के दौरान अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘अनाशक्ति योग’ की रचना की थी। राज्यपाल ने आश्रम में गांधी जी की स्मृतियों को नमन किया और आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार भी अंकित किए।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कौसानी जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें संरक्षित और संवर्धित करना हम सबका कर्तव्य है।

इस दौरान जिलाधिकारी आशीष भटगांई, पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर आरघोड़के, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी और जीतेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement