Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

बैजनाथ पुलिस ने नशे में कार चलाने पर किया चालक गिरफ्तार, गाड़ी सीज व डीएल निरस्त

बागेश्वर गरुड । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके के आदेशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/शराब पीकर वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/यातायात नियमों का उल्लंघन करने/बिना रिफ्लेक्टर बिना प्रदूषण एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के तहत दि0- 05.06.2025 को पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर/कपकोट के पर्यवेक्षण में थाना बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत वाहन चैकिंग के दौरान वाहन चालक हरीश कांडपाल पुत्र केवलानंद निवासी ग्राम चमोली थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर द्वारा ऑल्टो कार को शराब के नशे में चलाते हुए पकड़े जाने पर वाहन को एम.वी. एक्ट के अन्तर्गत सीज कर व वाहन चालक को गिरफ्तार कर, डी.एल. निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई ।
जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान लगातार जारी रहेगा ।

You may have missed

Advertisement