Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

शपथ ग्रहण के साथ कार्यक्रम संपन्न


बागेश्वर ।  नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की प्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। शुभारंभ जिलाधिकारी आशीष भटगाई, रेडक्रास चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण तथा एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्थानीय बारात घर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी ने नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। जो आम जनमानस की आवाज को मंच देता है। भुवन पाठक ने कहा कि राज्य निर्माण का उद्देश्य बेहतर भविष्य था, लेकिन आज भी प्रदेश बेरोजगारी तथा नशे जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। इन मुद्दों पर समाज तथा सरकार को मिलकर काम करना होगा। यहां एनयूजे संरक्षक त्रिलोक भट्ट, गोपाल दत्त भट्ट, मोहन जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी, जगदीश उपाध्याय , आलोक पांडे, संजय साह जगाती आदि रहे।

Advertisement