Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

फिट इंडिया अभियान के तहत पुलिस जवानों की सेहत के लिए बागेश्वर एसपी की खास पहल


बागेश्वर। फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाते हुए बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर घोडके ने पुलिस जवानों की फिटनेस और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में शुक्रवार, 20 जून 2025 को पुलिस लाइन बागेश्वर में जवानों के लिए आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित जिम का उद्घाटन किया गया। एसपी घोडके ने कहा कि पुलिसकर्मियों की व्यस्त और तनावपूर्ण दिनचर्या में शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना एक बड़ी चुनौती है, और यह जिम उसी दिशा में एक कारगर प्रयास है। नियमित व्यायाम न केवल हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाता है, बल्कि तनाव कम करता है, ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है और फिट शरीर के साथ एक बेहतर मनोबल देता है।

उद्घाटन अवसर पर एसपी ने स्वयं जिम में व्यायाम कर जवानों को प्रेरित किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने जिम प्रभारी को निर्देशित किया कि वह इसे समय के अनुसार अपडेट रखें और आधुनिक मशीनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस पहल से पुलिस कर्मियों में उत्साह देखा गया और जिम खुलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक श्री अजय शाह, प्रतिसार निरीक्षक श्री प्रताप सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे। यह जिम न केवल जवानों के लिए स्वास्थ्य का साधन बनेगा, बल्कि उनकी कार्यक्षमता को भी और अधिक बेहतर बनाने में मददगार सिद्ध होगा।

Advertisement